अलीगढ़, 17 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर अलीगढ़ के ग्राम मानपुर रसूलपुर स्थित (IAKTF) के राष्ट्रीय कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार ने की, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी गुरसिमरन सिंह मंड विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यालय में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत राष्ट्रीय कार्यालय में दीप प्रज्ज्वलित किया गया। संगठन के अनुसार, स्वामी गुरसिमरन सिंह मंड ने लोगों से 17 सितंबर की शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में दीप जलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी।
इसी अभियान के तहत अलीगढ़ स्थित संगठन के कार्यालय में भी दीप जलाया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद देश की शांति, एकता, समृद्धि और प्रगति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में राष्ट्रहित और सामाजिक एकता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
संगठन की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान स्वामी गुरसिमरन सिंह मंड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को राष्ट्रहित, शांति, मानवता और भारत की प्रगति के लिए सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के आगामी अवसर का भी उल्लेख किया गया। आयोजकों के अनुसार, नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी और 7 अक्टूबर 2026 को इस जिम्मेदारी की शुरुआत के 25 वर्ष पूरे होंगे।
जन्मदिन कार्यक्रम में संगठन के कोषाध्यक्ष विकास कुलश्रेष्ठ, चौधरी अक्षत तलान, ध्रुव तलान, विकास चौराली, शिवम उर्फ जिम्मी, मोहित, ऋषि पाल अत्री, निम्बू चाचा, पवन तलान, धर्मेंद्र देशवाल, रिकू ठाकुर, क्रिश्च, सचिन तालान, पंडित यश, आरिफ, अधिवक्ता प्रवीन खैर और बंटी अत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। साथ ही भारत की शांति, एकता, समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

From Newsfeed


